जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में गढ़ स्थित ताज मार्केट के पास एक होटल से एक महिला ने अपनी पति को किसी अन्य प्रेमिका के साथ पकड़ लिया और फिर हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख पति और उसकी प्रेमिका तुरंत अपने अपने वाहन लेकर वहां से फरार हो गए थे। पीड़ित महिला द्वारा मामले की जानकारी थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को दी गई है।
महिला ने कहा कि, उसके पता चला था कि उसका पति गढ़ा की ताज मार्केट में स्थित एक होटल में पराई महिला के साथ है। महिला तुरंत होटल पहुंच गई और बाहर उसका इंतजार करने लगी। जब उसका पति होटल से बाहर निकला तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने पति और उसकी प्रेमिका को भी मौके पर जमकर हड़काया। महिला ने आरोप लगाया है कि पति की प्रेमिका भी शादीशुदा है। उसकी पहले भी तीन शादियां हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ा की रहने वाली एक महिला की सात साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक के साथ शादी हुई थी। उक्त शादी से उसको एक बेटी है। जिसकी उम्र करीब 6 साल है।
महिला ने कहा कि, पिछले करीब एक साल से मेरा पति मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा था। जिसके चलते कई बार लड़ाई भी हुई। मगर फिर इस दौरान उसे पता चला कि किसी प्रयान नाम की लड़की के साथ उसके पति का चक्कर चल रहा है।
महिला ने आरोप लगाए कि जब पति को उक्त लड़की को छोड़ने के लिए कहा गया तो उसने तलाक लेने की बात कहनी शुरू कर दी। महिला ने कहा कि बेटी के फ्यूचर को देखते हुए उसने तलाक लेने से मना किया और मामला सुलझाने की बात कही। मगर पति नहीं सुधरा।