चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पटियाला में राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान की रैली के आखिर में राष्ट्रगान के लिए साउंड सिस्टम नहीं चला। जिसके बाद सीएम मान सहित स्टेज पर मौजूद मंत्रियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इसे लेकर सीएम मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें साउंड बंद होने पर कह रहे हैं कि वह देश भक्त हैं, राष्ट्रगान तो मुझे आता है। जिसके बाद उन्होंने खुद राष्ट्रगान गाया और साथ में जनसभा ने भी खड़े होकर सम्मान दिया।
आज लोगों को संबोधित करने के बाद तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान साउंड पर नहीं बजा…फिर खुद राष्ट्रगान गाया…
ये है देशभक्ति का सबसे बड़ा सबूत… pic.twitter.com/vdtpTG3Iub
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 8, 2024
इसे लेकर एक वीडियो पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘आज लोगों को संबोधित करने के बाद तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान साउंड पर नहीं बजा, फिर खुद राष्ट्रगान गाया। ये है देशभक्ति का सबसे बड़ा सबूत।’ उक्त वीडियो को जमकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरे पंजाब में सीए मान द्वारा अलग अलग जिलों में रैली की जा रही है। इन रैलियों को आप ने मिशन 13-0 का नाम दिया है। इसी के तह पटियाला में भी बीते दिन सीएम मान की रैली थी। इस दौरान ये वाक्य हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान की रैली खत्म होने के बाद राष्ट्रगान बजाया जाना था। मगर किन्हीं कारणों से राष्ट्रगान नहीं बजा तो सीएम मान ने गाया।