देहरादून (द पंजाब प्लस) केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्र शुरू हो गई। दोनों धामों के कपाट सुबह सात बजे खुले और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ केदारनाथ में द्वार खोले जाने की प्रक्रिया के साक्षी बने। बम-बम भोले और बाबा केदार की जय के उद्घोष के साथ प्रात: सात बजे विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद करीब दस हजार श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। कुछ श्रद्धालु परिसर में डमरू के साथ नृत्य करते दिखाई दिए । मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
Rudraprayag | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and his wife, Geeta Dhami, offer prayers, as the doors of Shri Kedarnath Dham open for the devotees. pic.twitter.com/pRRcOFWksA
— ANI (@ANI) May 10, 2024
वहीं उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए । इस दौरान परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे जो मां यमुना की जय का उद्घोष कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बार चारधाम यात्र नया कीर्तिमान बनाएगी। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर बाद खुलेंगे जबकि चारधामों में शामिल बदरीनाथ के द्वार रविवार को खुलेंगे।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: The doors of one of the twelve Jyotirlingas, Shri Kedarnath Dham open with full rituals and Vedic chanting with the chanting of 'Har Har Mahadev' by the devotees.
Chief Minister Pushkar Singh Dhami, along with his wife Geeta Dhami, present for… pic.twitter.com/MBRnJhxdH8
— ANI (@ANI) May 10, 2024
आज दोपहर 12 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे
आज से हेली सेवा केदारनाथ के लिए शुरू कर दी जाएगी. तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजे खोले जाएंगे। आज सुबह 6 बजे केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं। गुरुवार दोपहर 6 6-ग्रेनेडियर आर्मी रेजीमेंट बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी केदारपुरी पहुंच गई।
10:29 बजे चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे
आज सुबह 10:29 बजे चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. जबकि गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12छ25 बजे खुलेगें. कपाट खोलने के समय मां गंगा की उत्सव डोली गुरुवार को शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा से भैरवघाटी के लिए रवाना हो गई है सुबह डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी. जबकि, देवी यमुना की उत्सव डोली शुक्रवार सुबह शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।