जालंधर (द पंजाब प्लस) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दूसरे दिन भी पंजाब में मौजूद हैं। इस दौरान वे लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से पार्टी प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला के पक्ष में खटकड़ कलां में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में राहुल गांधी की यह आखिरी चुनावी रैली होगी। इस मौके पर पार्टी की वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंजाब में डेरा डाले हुए हैं।
राहुल गांधी की खटकड़ कलां में यह रैली शहीद भगत सिंह म्यूजियम के नजदीक ही संपन्न होगी। रैली का समय दोपहर तीन बजे रखा गया है। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी की तरफ से लुधियाना व पटियाला में रैली को संबोधित किया गया था। इस दौरान उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया था कि उनकी सरकार आने पर सभी वर्गों की हालत सुधरेगी। किसान से लेकर युवाओं व महिलाओं की किस्मत बदलेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने अमृतसर में एक जनसभा को संबोधित किया था।