चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में शनिवार यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले पंजाब के चुनाव अधिकारी सिबिन सी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इसमें वह चुनाव के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी देंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे रखी गई है। वहीं, आज सभी पोलिंग बूथों के लिए कर्मचारी रवाना हो जाएंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं, कल शाम 6 बजे से शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं, जो अब 1 जून को मतदान के बाद ही खुलेंगी। पुलिस और प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है।
राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर इस बार कुल 128 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। इनमें 169 आजाद उम्मीदवार है। जबकि राज्य में 2.14 करोड़ मतदाता है। इनमें 1 करोड 12 लाख 67 हजार 019 पुरुष है, जबकि 01, 01 53 767 महिला वोटर है। 5.38 लाख 18 से 19 साल के बच साल के बीच के है, जो कि पहली बार मतदान करेंगे। जबकि 1.89 लाख वोटर 85 साल से अधिक उम्र के है। एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 25 451 मतदान केंद्र बनाए गए है।