जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के जालंधर में फोकल पॉइंट के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की मौत ज्यादा गर्म होने के कारण हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 55 से 60 साल व्यतीत हो रही है।
थाना डिवीजन नंबर 8 की चौकी फोकल पॉइंट के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी कि फोकल पॉइंन फ्लाईओवर, संजय गांधी नगर के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत उक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फोकल पॉइंट चौकी के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान करवाने के लिए उसके शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। अगर इस दौरान मृतक की पहचान नहीं होती तो पुलिस खुद मृतक का संस्कार करवाएगी।