इंदौर (द पंजाब प्लस) शहर में एक योगा क्लास के दौरान स्टेज पर डांस करते समय एक सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है. लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्सा माना और काफी देर तक तालियां बजाते रहे।
आस्था योग क्रांति अभियान संस्था की ओर से यहां अग्रसेन धाम में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। उसी कैंप में रिटायर फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा हाथ में तिरंगा थामे डांस कर रहे थे. कुछ देर बाद वह मंच पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। जब वह गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।