चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी कल मोहाली के कस्बा जीरकपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में होने वाली है। इससे पहले उनके घर पर मेहंदी की रस्म अदा की गई है। मेहंदी की रस्म के बाद आज शाम को जागो का कार्यक्रम किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित उनके आवास पर यह सभी रस्म अदा की जा रही है। शादी के इस कार्यक्रम में उनके परिवार और रिश्तेदार शामिल हैं। उनकी शादी शहबाज के साथ होगी। शहबाज पेशे से वकील है। उनका परिवार जीरकपुर में रहता है।
अनमोल गगन मान एक पंजाबी गायक थी। उन्होंने अपना यह पेशा छोड़कर आम आदमी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। 2022 में उन्हें मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा हलके से टिकट मिला था। उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को चुनाव में हराया था। अनमोल गगन मान को 78273 वोट मिले थे। इसके बाद उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री बना दिया गया। वह पंजाब सरकार में टूरिज्म विभाग संभाल रही है। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिस्ट समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने की दिलचस्पी दिखाई।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने 7 जुलाई 2022 को डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी की थी। उनके अलावा पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 25 मार्च 2023 को आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से शादी की थी। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी 7 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ शादी की थी। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम कर रही है।