चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे एक्शन में हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ अहम बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री मान मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम मान ने कहा कि कई जगहों से भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा तो इसके लिए उस क्षेत्र के डीसी और एसएसपी जिम्मेदार होंगे।
ਅੱਜ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ DCs ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਸਕੀਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕੁੱਝ ਨਵੇਂ ਕੰਮ ਕਰਨ ਨੂੰ ਵੀ ਕਿਹਾ, ਜਿਵੇਂ;
1. ਹਰ DC ਦਫਤਰ 'ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕੇਂਦਰ ਖੋਲੇ ਜਾਣਗੇ
2. DC ਦਫਤਰ 'ਚ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਟੋਕਨ ਸਿਸਟਮ ਰਾਹੀਂ ਹੋਣ
3. 4-5 ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਕਲੱਸਟਰ ਬਣਾ ਕੇ DC ਸਥਾਨਕ… pic.twitter.com/oLlzeW9cGq— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 17, 2024
आज सभी जिलों के डीसी के साथ बैठक कर सरकार की जन हितैषी योजनाओं की समीक्षा की और कुछ नये काम करने को भी कहा, जैसे; हर डीसी ऑफिस में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र खोले जाएंगे , डीसी ऑफिस में लोगों का काम टोकन सिस्टम से होगा। डीसी 4-5 गांवों का क्लस्टर बनाकर स्थानीय विधायकों और प्रतिनिधियों को बड़े गांवों में ले जाएंगे जिससे लोगों के काम कम हों और लोगों के काम बिना भ्रष्टाचार के हों। अगर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार, लोगों की परेशानी सामने आती है तो सीधे तौर पर डीसी और एसएसपी जिम्मेदार होंगे।

