By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: सरहदी एरिया की सड़कों पर लगेंगे शहीदों के स्टैच्यू, जल्दी शुरू होगा प्रोजेक्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > सरहदी एरिया की सड़कों पर लगेंगे शहीदों के स्टैच्यू, जल्दी शुरू होगा प्रोजेक्ट
Punjab

सरहदी एरिया की सड़कों पर लगेंगे शहीदों के स्टैच्यू, जल्दी शुरू होगा प्रोजेक्ट

The Punjab Plus
Last updated: 2024/07/02 at 10:53 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब सरकार द्वारा सरहदी एरिया में इंटर स्टेट सड़कों पर शहीदों के स्टैच्यू लगाए जाएंगे। इस काम की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरी की जाएगी। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 2 से तीन सड़कों का चयन किया जाएगा।

सड़क के दोनों तरफ बुत लगाए जाएंगे। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले सरकार द्वारा गांवों में शहीदों के नाम पर स्मारक आदि बनाए जा रहे हैं। वहीं, अब इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है।

पहले चरण में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व जम्मू कश्मीर से लगती सड़कों पर काम किया जाएगा। इसके बाद यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। इसी प्रोजेक्ट को लेकर सीएम की अगुवाई में हुई डीसी की मीटिंग में स्ट्रैटजी बनी थी। इस प्रोजेक्ट के पीछे सोच यही है कि युवा पीढ़ी के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा की जाए। साथ ही अपने शहीदों काे सम्मान दिया जाए।

इससे पहले पंजाब सरकार ने 56 से अधिक स्कूलों के नामों में बदलाव किया था। इन स्कूलों के नाम आपत्ति जनक या जाति पर आधारित शब्दों पर चल रहे थे। इस संबंधी मामला शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के ध्यान में आया था। इसके बाद उन्होंने सभी जिलों से इस बारे में जानकारी मांगी थी।

साथ ही जिन शहीदों या स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वह स्कूलों के नाम रखना चाहते हैं, उनकी सूची मांगी गई थी। इसके बाद सीएम भगवंत मान की अगुवाई में स्कूलों के नाम बदलने को मंजूरी दी गई।

याद रहे देश की रक्षा में पंजाब के युवाओं का अहम योगदान है। वहीं, पंजाब सरकार दो ऐसे संस्थान महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्स व माई भागो संस्थान चलाए जा रहे हैं, जहां पर पंजाब के रहने वाले युवाओं को मेरिट के आधार पर दाखिला देकर सेना में अफसर बनने के लिए तैयार किया जाएगा।

The Punjab Plus 2 July 2024 2 July 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बच्चों के लिए खुशखबरी: मिड डे मील का मेन्यू जारी
Next Article पूर्व पार्षद जगदीश समराय को सीएम मान ने आम आदमी पार्टी में किया शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?