जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।
इस बीच, भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी
पूर्व मंत्री बोले- अब किसी पार्टी में नहीं
पूर्व भाजपा मंत्री चुन्नी लाल भगत ने कहा कि वे राजनीति से रिटायर हो चुके हैं। अब वह किसी पार्टी में नहीं हैं। उनके बेटे मोहिंदर भगत को आम आदमी पार्टी ने यहां से उम्मीदवार बनाया है।