By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में नूरां सिस्टर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में नूरां सिस्टर्स
Jalandhar

एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में नूरां सिस्टर्स

The Punjab Plus
Last updated: 2024/07/19 at 12:38 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब की सूफी गायिका के तौर पर मशहूर नूरां सिस्टर्स एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति नूरां का अपने पहले पति कुणाल पासी से फिर विवाद हो गया। ज्योति और कुणाल ने एक दूसरे पर विधिपुर फ्लाईओवर के पास बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐसे में दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत जालंधर सिटी के रामा मंडी थाने की पुलिस से की है। इसकी पुष्टि रामा मंडी थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने की है। उन्होंने कहा- हम दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रहे हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूफी गायक ज्योति नूरां ने कहा- कल यानी गुरुवार को उसके पहले पति कुणाल पासी ने उसे फोन कर बुलाया। जब उसने मना किया तो कुणाल ने धमकी दी कि वह उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। ऐसे में वह कुणाल से मिलने के लिए विधिपुर फ्लाईओवर के पास चली गई। ज्योति ने आरोप लगाया कि उक्त जगह पर दो गाड़ियों में कुणाल और उसके दोस्त बैठे थे।

ज्योति ने आरोप लगाया कि कुणाल और उसके साथियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इस दौरान उन्हें धमकियां दी गई कि वह उसकी अश्लील वीडियो लीक कर देगा। जिसके बाद ज्योति ने अपनी जान का खतरा देखते हुए अपने पति अविनाश कुमार को फोन कर सारा घटनाक्रम बताया और वह तुरंत अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद कुणाल वहां से फरार हो गया।

कुणाल पासी द्वारा थाना रामामंडी में दी गई शिकायत में कहा गया है कि ज्योति ने उसे विधिपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुलाया था। उसके साथ उसका पति और अन्य साथी मौजूद थे। सभी ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की और खुद को पुलिस वाला बताया।

कुणाल ने आरोप लगाया है कि उस पर पिस्तौल तानी और आरोपियों ने तेजधार हथियार भी निकाल लिया था। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है। जांच के आधार पर पुलिस जल्द मामले में अगली कार्रवाई करेगी।

The Punjab Plus 19 July 2024 19 July 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक हिरासत में
Next Article जालंधर में फर्जी CBI अधिकारी गिरफ्तार: जाली आईडी कार्ड बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?