फिरोजपुर (द पंजाब प्लस) फिरोजपुर में 18 वर्षीय युवती के साथ मुंह बोले मामा ने रेप किया। युवती का जीरा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर जीरा पुलिस को युवती ने बताया कि दूर के रिश्ते में लखविंदर सिंह उसका मामा लगता है। वह पास्टर भी है। आरोपी के साथ वह बंदगी (ईश्वर की वंदना) करने के लिए साथ में जाती रही है। 15 जुलाई को मामा लखविंदर सिंह बंदगी के लिए उसे घर से ले गया।
इसके बाद मामा उसे हिमाचल प्रदेश के किसी होटल में लेकर गया। वहां मामा ने उससे रेप किया। तबीयत खराब होने के बाद वह जीरा लौट आई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
जीरा सदर थाने की ASI परमजीत कौर ने कहा कि युवती के बयान के आधार पर लखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। ता है।