लुधियाना (द पंजाब प्लस) पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा पिछले 40 दिनों से बंद है। सभी वाहन मुफ्त बिना टेक्स दिए जा रहे है। अभी तक 40 करोड़ टेक्स लोगों का बचा है। किसानों और NHAI के द्वारा टोल को खोलने के लिए हाईकोर्ट में केस दायर किया हुआ है। टोल प्लाजा पर अब हालात यह बन गए है कि किसान नेता और NHAI आमने सामने है। हाईकोर्ट ने आदेश दिए है कि टोल को खुलवाया जाए।
जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के इंद्रबीर सिंह कादियां ने कहा कि आज सभी किसानों और आम लोगों को 11 बजे तक लाडोवाल टोल प्लाजा पहुंचने के लिए कहा गया है। हाईकोर्ट की 1 दिन पहले तारिख पर पंजाब सरकार के वकीलों ने लोगों का अच्छा पक्ष रखा है।
अलग रिट दायर करने के लिए अदालत ने कहा
किसानों ने हाईकोर्ट में पार्टी बनने के लिए अपनी एप्लिकेशन दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उनसे कहा कि इस केस में वह पार्टी नहीं बन सकते। वह अलग से एक नई रिट दायर कर सकते है। हाईकोर्ट ने कहा कि टोल NHAI को चालू करके दिया जाए। कोर्ट से पंजाब सरकार ने 4 सप्ताह का समय लिया है। अब ये जरूरी नहीं कि टोल 4 सप्ताह बाद ही शुरू हो।