जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में डिप्स ग्रुप के मालिक तरविंदर सिंह राजू को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मामले में नई बारादरी थाने की पुलिस ने आईपीसी की धारा 341 (रास्ता रोकना) और 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मामले में विर्क एन्क्लेव निवासी ईशान मक्कड़ को आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 अप्रैल को डीसी ऑफिस के गेट नंबर-4 के बाहर धमकी दी थी। राजू और मक्कड़ के बीच स्कूल डील को लेकर विवाद हुआ था। स्कूल विवाद को लेकर राजू की ओर से सीपी को शिकायत दी गई थी। सीपी ने मामले की जांच एडीसीपी चांद सिंह को सौंपी थी।

