जालंधर,10 दिसंबर (दीपक पंडित) पंजाब में नगर निगम चुनाव का ऐलान हो गया है। फिलहाल किसी भी पार्टी के उम्मीदवार फाइनल नहीं हैं। आज कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी द्वारा लिस्ट जारी की जा सकती है।मिली जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम के अंडर करीब 85 वार्ड हैं। 85 वार्डों के लिए 12 जगहों पर नामांकन दाखिल किया जा सकता है। जालंधर के 85 वार्डों के लिए निगम चुनाव होने हैं। लेकिन सोमवार को नामांकन के पहले दिन ज्यादातर राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवार नामांकन की जगह को लेकर असमंजस में रहे। हालांकि, प्रशासन ने नामांकन के लिए शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों और स्थानों की सूची तय कर दी है।