चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में आज भी कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात से ही पंजाब के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। कल धूप न निकलने की वजह से दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
पंजाब भर के शहरों का दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, रात 10 बजे के बाद से हवाई मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर में रात 10 बजे के बाद विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई।
अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को करीब 2 घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा और आखिरकार उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में भी कोहरे का असर देखने को मिला।
18 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के करीब एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जो आज शांत हो सकता है। इसके बाद 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के कारण वहां से मैदानी इलाकों पर आने वाली हवाएं और ठंडी होंगी। जिससे पंजाब के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी।
पंजाब के शहरों मौसम
अमृतसर- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।