जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर से संबंध रखने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और ओलिंपियन मनदीप सिंह जल्द हरियाणा हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आया है।
जिसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों एथलीटों 21 मार्च (शुक्रवार) को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक लेकर आ चुके हैं।
ओलिंपियन मनदीप सिंह फिलहाल पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने की थी। दोनों ओलिंपिक टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
शादी के कार्ड में दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ
