By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: CM भगवंत मान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: CM भगवंत मान
Punjab

अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: CM भगवंत मान

The Punjab Plus
Last updated: 2025/05/23 at 6:18 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिस वक्त विजिलेंस टीम पहुंची, विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे।

विजिलेंस ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई। जिसके बाद अंदर छानबीन की गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को भी टीम ने हिरासत में लिया है।

इस पूरे मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा-

चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

सीएम भगवंत मान ने एक संदेश जारी करते हुए कहा- भ्रष्टाचार चाहे भले ही कितना बड़ा राजनीतिक व्यक्ति करता हो या अफसर, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी यह नहीं देखती है कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, भले ही वह कोई अपना हो। यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के सिस्टम के खिलाफ है।

सीएम ने आगे कहा भ्रष्टाचार की दीमक ने सिस्टम को बड़ा खोखला किया है। हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि सिस्टम को बिल्कुल क्लीन कर दें। छोटे-छोटे दुकानदारों और व्यापारियों से कागज पत्र में कमी निकालकर उन्हें बुलाना, ब्लैकमेल करना और उनसे पैसे लेना नहीं चलेगा।

सीएम ने कहा कि अगर कोई तंग करता है, तो विश्वास दिलाता हूं कि आप शिकायत करें। हम कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार के मामले में चाहे अपना हो या पराया, माफ नहीं किया जाएगा। सभी अफसरों और नेताओं को बताना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। हम कोई तरस नहीं खाएंगे, कोई रहम नहीं करेंगे। पंजाबी की कहावत है, “चोरी के पुत्र जवान नहीं होते हैं। स्वर्ग नरक यहीं है।”

आम आदमी पार्टी ने पोस्टर जारी कर कहा कि चाहे अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने पोस्टर जारी कर कहा कि चाहे अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
The Punjab Plus 23 May 2025 23 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लिव-इन रिलेशनशिप समाज के लिए चिंता का विषय: पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन
Next Article जिले में शनिवार को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर BMS फैशन शोरूम में फायरिंग करने वाले पुलिस ने किया एनकाउंटर
Jalandhar
रवनीत बिट्‌टू के केंद्रीय मंत्रीपद पर सस्पेंस: राज्यसभा कार्यकाल हुआ खत्म
Punjab
पंजाब : सभी जिलों में लग गए अतिरिक्त नाके, पुलिस ने की सख्ती, आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मिलेगी मदद
Jalandhar Punjab
पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़: क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार, पिस्तौल और एक कार बरामद; कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल
Crime Punjab
जालंधर में SIT के सामने पेश होंगे विजय सांपला:बहबल कलां गोलीकांड मामले में होगी पूछताछ
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?