By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: AHMEDABAD PLANE CRASH : जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित, दुर्घटना के कारणों का लगाएगी पता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > AHMEDABAD PLANE CRASH : जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित, दुर्घटना के कारणों का लगाएगी पता
India

AHMEDABAD PLANE CRASH : जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित, दुर्घटना के कारणों का लगाएगी पता

The Punjab Plus
Last updated: 2025/06/14 at 5:30 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

अहमदाबाद (द पंजाब प्लस) अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट जारी कर यह जानकारी दी है। इस पोस्ट में विमान दुर्घटना की जांच के लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जो दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पोस्ट के अनुसार, समिति का मुख्य उद्देश्य इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मौजूदा नियमों (एसओपी) और दिशा-निर्देशों की समीक्षा करना है। इसके साथ ही समिति ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए नई और व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने का सुझाव देगी।

 

पोस्ट में कहा गया है कि यह समिति अन्य संगठनों द्वारा की जा रही जांच का विकल्प नहीं है। इसका फोकस केवल भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने और उनका प्रबंधन करने के लिए बेहतर नियम बनाने पर है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि समिति जल्द ही अपनी जांच शुरू करेगी और समय पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस कदम से विमानन सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 1 व्यक्ति ही बच पाया। हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को घटनास्थल पर गए और वहां मौजूदा हालात का जायजा लिया। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हाल भी पूछा।

इस बीच, एयर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों की मदद के लिए मित्र और सहायता केंद्र भी स्थापित किए हैं। ये केंद्र मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई और गैटविक एयरपोर्ट पर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों की मदद करना है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

The Punjab Plus 14 June 2025 14 June 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article युद्ध नशे विरुद्ध: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ड्रग नेटवर्क को निशाना बनाकर चलाया CASO ऑपरेशन
Next Article 30 जून तक कर लें ये काम, नहीं तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, सरकार ने जारी की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?