मानसा (द पंजाब प्लस) मानसा जिले के जोगा गांव में खेलते समय एक लड़की (20 वर्षीय) पुराने कुएं में गिर गई। घर के पीछे स्थित पुराने कुएं के पास दो बच्चे खेल रहे थे कि अचानक लड़की कुएं में गिर गई। दूसरे बच्चे ने इसकी सूचना परिवार को दी। इसके बाद लगातार लड़की की तलाश की जा रही है।
मौके पर पंजाब पुलिस और डॉक्टरों की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम की मदद से लड़की को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है क्योंकि पुराने कुएं में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण लड़की अभी भी कुएं में है, जिसे कैमरे की मदद से देखा जा रहा है।

