जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में जंडियाला के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में किसान नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह की मौत हो गई। ये हादसा शुक्रवार को सुबह जंडियाला के गांव भारद्वाजियां के पास हुआ था। वहीं, बुलेट बाइक पर सवार कश्मीर सिंह के साथ बैठा उनका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, मृतक जत्थेदार कश्मीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। परिवार ने मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं करवाई है। जख्मी व्यक्ति जमशेर के रहने वाले मलकीत सिंह के बयान दर्ज किए हैं।
जंडियाला के गांव पत्ती गगड़ की के रहने वाले किसान नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह की मौत से किसान नेताओं और किसानों में शोक की लहर है। बता दें कि कश्मीर सिंह जालंधर के एक काफी सक्रिय किसान नेता और जमींदार थे। जिनकी मौत से समाज में शोक की लहर है।
बता दें कि हादसे के तुरंत बाद मलकीत जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला को तुरंत किसी तरह शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान कश्मीर सिंह की अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना सदर की पुलिस को दी गई।

