जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में पिम्स अस्पताल के पास पॉश एरिया में पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी बबीता कलेर के गनमैन ने गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जख्मी व्यक्ति के पैर पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उक्त गनमैन बबीता कलेर के पति स्टीफन कलेर के पास था।
मिली जानकारी के अनुसार प्लाट के मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। वह आज यानी शनिवार को प्लाट में मिट्टी डलवाने के लिए वहां पर पहुंचे ही थे। उक्त प्लाट के सामने रहने वाले स्टीफन अपने गनमैन के साथ बाहर आ गया। जिसके बाद उसके गनमैन ने गोली चला दी। बता दें कि स्टीफन जालंधर देहात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता था। अभी भी वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।
घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्लाट के मालिक ने दावा किया है कि हमारे प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। प्लाट के मालिकों के अनुसार सरकारी गनमैन द्वारा एक गोली चलाई, जो एक पैर से निकलकर दूसरे पैर में भी लग गई।
जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया बारादरी में प्लाट में मिट्टी डलवाने को लेकर विवाद हुआ था। मिट्टी डालते ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलवा दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए थे। वहीं, जिस गनमैन द्वारा गोली चला गई है, उसका नाम अश्विनी है। बता दें कि फिलहाल आईएएस अधिकारी बबीता कलेर और उनके पति द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है।

एसीपी जगरूप कौर ने कहा- घटना स्थल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसीपी ने माना की सरकारी कर्मी की ओर से गोली चलाई गई है। मौके पर लोगों ने गोली का खोल भी बरामद किया है। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। वहीं, एसीपी जगरूप ने कहा- फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले अगली कार्रवाई की जाएगी।

