अमृतसर (द पंजाब प्लस) पंजाब के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर आज सुबह विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। लगभग 10 से 15 अधिकारी सुबह उनके घर पहुंचे।
रेड किस मामले में की जा रही है, इस बारे में विजिलेंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
विजिलेंस एसएसपी लखबीर सिंह खुद मौके पर मौजूद हैं, जिससे रेड की गंभीरता और अहमियत का अंदाजा लगाया जा रहा है। आज पंजाब भर में 25 जगह पर विजिलेंस की रेड चल रही है। यदि बात करें कि अकेले अमृतसर में आज 9 जगह विजिलेंस की रेड चल रही है।
बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस की रेड का विरोध किया। गनीव कौर ने कहा कि आज सुबह विजिलेंस की टीम ने हमें धक्के मारे और हमारे घर में दाखिल हुए है। करीब 30 लोग थे जो हमारे घर आए। ये हमारा घर है। किसी अधिकारी को हक नहीं है किसी को रोकने का। गनीव अपने साथ मीडिया को अंदर लेकर गई।

