हरियाणा (द पंजाब प्लस) हरियाणा की मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश फोगाट को सोमवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डिलीवरी ऑपरेशन के जरिये हुई है।
विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने मीडिया को जानकारी दी कि डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन) से की गई। उन्होंने बताया कि “विनेश की बॉडी बहुत फिट है और मसल्स (मांसपेशियां) टाइट हैं। साथ ही बच्चे का वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा था। इसलिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी करने का फैसला किया।” खुशखबरी यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।