By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब रोडवेज, PUNBUS-PRTC मुलाजिमों का अल्टीमेटम:कहा- मांगों को दरकिनार कर रहे CM, पूरे राज्य में करेंगे चक्का जाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > पंजाब रोडवेज, PUNBUS-PRTC मुलाजिमों का अल्टीमेटम:कहा- मांगों को दरकिनार कर रहे CM, पूरे राज्य में करेंगे चक्का जाम
Jalandhar

पंजाब रोडवेज, PUNBUS-PRTC मुलाजिमों का अल्टीमेटम:कहा- मांगों को दरकिनार कर रहे CM, पूरे राज्य में करेंगे चक्का जाम

The Punjab Plus
Last updated: 2025/07/26 at 5:02 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्दी नहीं मानी गईं, तो वे पूरे पंजाब में चक्का जाम आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत मान की होगी। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत हो चुकी है और उन्होंने खुद मांगें मानने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

ये हैं उनकी मुख्य मांगे

  • किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बसें बंद हों
  • नए कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की भर्ती बंद हो
  • पुराने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाए

कर्मचारियों ने कहा कि अब सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे, लेकिन सरकार ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अब अगर सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले समय में पनबस, पीआरटीसी और रोडवेज के सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी पंजाब भर में बसों का संचालन बंद कर देंगे, जिससे पूरे राज्य में परिवहन व्यवस्था ठप हो जाएगी।यूनियन ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर पंजाब के मुख्यमंत्री वास्तव में कर्मचारियों की चिंता करते हैं, तो उन्हें अपनी कही हुई बातों को धरातल पर लाना चाहिए। कई बार मीटिंग करके सिर्फ आश्वासन देने से कुछ नहीं होगा। अब कर्मचारी काम नहीं, परिणाम देखना चाहते हैं।”

The Punjab Plus 26 July 2025 26 July 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM भगवंत मान ने 11 लोगों की जान बचाने वाले कृष्णा और जसकरण को किया सम्मानित
Next Article दिव्यांग एवं सीनियर सिटीजन वोटरो को वोटर सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैम्प लगाए जाएं: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?