चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। आपको बता दें कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का जायज़ा लेने और लोगों को राहत पहुँचाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का कहना है कि किसी भी हाल में प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्रियों का ज़मीनी निरीक्षण
बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए कई कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर हालात का जायज़ा लेंगे और ज़रूरी निर्देश देंगे। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल फ़िरोज़पुर और तरनतारन जिलों का दौरा करेंगे। वे यहां बाढ़ से हुए नुकसान और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया सुल्तानपुर लोधी का दौरा करेंगे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। जबकि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी क्षेत्र में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे और स्थानीय निवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह कपूरथला में जिला अधिकारियों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

