जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में बुधवार को सुबह से हुई बारिश के कारण शहर में कई जगह पर जलभराव है। सड़क टूटी होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। इस वक्त पंजाब के तकरीबन सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जालंधर में सतलुज दरिया से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है।

वहीं, आज सुबह बस्ती शेख में आज सुबह एक घर गिर गया। उक्त घर में व्यक्ति रहता था। मगर सुबह चाय के लिए वह दूध लेने घर से निकला था। इस बीच उसका घर गिर गया। घटना में जानी नुकसान से बचाव है, मगर माली नुकसान काफी हुआ है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने मंगलवार देर रात बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने फिल्लौर के संगोवाल गांव में देर रात चल रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया और कर्मचारियों व निवासियों का उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि मैं हर वक्त यहां मौजूद हूं।

