By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम:-राकेश राठौर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम:-राकेश राठौर
Jalandhar

जालंधर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम:-राकेश राठौर

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/16 at 11:37 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन के जालंधर स्टॉपेज को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है जिसका रेल विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है और ट्रेन का स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू भी हो चुका है और यह एक स्थापित तथ्य है जिसकी पुष्टि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा भी की गई है। इसके बावजूद गलत बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।

राकेश राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के रेल ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जालंधर में वंदे भारत का ठहराव क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और लोगों को तेज व आधुनिक यात्रा का विकल्प मिला है।

उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को सलाह दी कि सार्वजनिक मंच से बयान देने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। भाजपा जनता के हित में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की भ्रामक राजनीति का तथ्यात्मक जवाब देती रहेगी।

The Punjab Plus 16 April 2026 16 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर की रेडियो होस्ट को नशा तस्करी में सजा:साढ़े 5 साल की जेल, कनाडा में करती हैं ब्रॉडकास्ट, 83 करोड़ की ड्रग मिली
Next Article कनाडा में 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी: शरणार्थी की मान्यता खत्म, 30 हजार स्टूडेंट्स को मिला नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BJP पार्षद समेत 4 पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
Punjab
गर्लफ्रेंड से तंग युवक ने किया सुसाइड: उधार लिए पैसे वापस मांगने पर दी रेप केस में फंसाने की धमकी
Crime Punjab
जालंधर में पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश: आग लगाने से पहले पुलिस ने रोका
Jalandhar
अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला:जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया
International
जालंधर में देर रात गुंडागर्दी! बुटीक के शटर पर तेजधार हथियारों से हमला
Crime Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?