जालंधर (दीपक पंडित) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने मंगलवार को नगर निगम चुनावों के प्रभारी (इंचार्ज) और सह-प्रभारी की सूची जारी की।
यह सूची भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ की सहमति और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मंजूरी के बाद जारी की गई है। पार्टी नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के साथ ही आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। अतः जिन नेताओं को ये अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।





