By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर- लेडी ट्रेनर से अश्लील हरकत का VIDEO सामने आया: कारोबारी ने जिम पीछे से आकर बाहों में जकड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर- लेडी ट्रेनर से अश्लील हरकत का VIDEO सामने आया: कारोबारी ने जिम पीछे से आकर बाहों में जकड़ा
CrimeJalandhar

जालंधर- लेडी ट्रेनर से अश्लील हरकत का VIDEO सामने आया: कारोबारी ने जिम पीछे से आकर बाहों में जकड़ा

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/02 at 2:00 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ भरे जिम में छेड़छाड़ की। वह पीछे से आया और लेडी जिम ट्रेनर को बाहों में भरकर पकड़ लिया। यह देखकर लेडी ट्रेनर भी हैरान रह गई। उसने तुरंत पीछे मुड़कर विरोध जताया।

इसके बाद वह कारोबारी से बहस करते हुए नजर आई और तुरंत वहां से दूसरी तरफ चली गई। कारोबारी समझ गया कि लेडी ट्रेनर नाराज हो गई तो वह भी पीछे-पीछे जाता नजर आया। इस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

लेडी ट्रेनर का कहना है कि जिस वक्त ये घटना हुई, जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे। कारोबारी ने पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कारोबारी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे

जानकारी के अनुसार, यह मामला कल रात का है। जिसमें लेडी ट्रेनर से छेड़छाड़ की गई। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लेडी ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने लेडी ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से लेडी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

अश्लील हरकतें करने पर महिला ने शोर मचाया

लेडी ट्रेनर ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी यह घटना देखकर हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी हनी रंधावा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है और अभी महिला को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरूआत जानकारी के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है, ताकि सबूतों को मजबूत किया जा सके।

The Punjab Plus 2 May 2026 2 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article LIVE : CM ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया:कहा- आजकल अफवाहें बहुत चल रहीं; कांग्रेस बोली- CM-विधायकों का डोप टेस्ट कराओ, स्पीकर का इनकार
Next Article जालंधर में अकाली दल बारिस पंजाब ने किया प्रदर्शन: गुरदासपुर MP का फूंका पुतला, अमृतपाल पर NSA का किया था समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में अकाली दल बारिस पंजाब ने किया प्रदर्शन: गुरदासपुर MP का फूंका पुतला, अमृतपाल पर NSA का किया था समर्थन
Article Jalandhar
LIVE : CM ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया:कहा- आजकल अफवाहें बहुत चल रहीं; कांग्रेस बोली- CM-विधायकों का डोप टेस्ट कराओ, स्पीकर का इनकार
Punjab
महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान मिला 1000 साल पुराना शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India
बाबा मुराद शाह दरबार का जोड़ मेला शुरू, विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Jalandhar
पंजाब में विदेशी गैंगस्टरों का गुर्गे गिरफ्तार: पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद, ट्राइसिटी में कई टारगेट्स पर थी नजर
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?