By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर कांग्रेस का सिलेंडर रेट बढ़ोतरी पर प्रदर्शन:BJP पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप, सरकार का पुतला फूंका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर कांग्रेस का सिलेंडर रेट बढ़ोतरी पर प्रदर्शन:BJP पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप, सरकार का पुतला फूंका
Jalandhar

जालंधर कांग्रेस का सिलेंडर रेट बढ़ोतरी पर प्रदर्शन:BJP पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप, सरकार का पुतला फूंका

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/05 at 4:02 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) मंगलवार को कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जालंधर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़ने के रोष स्वरूप मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेट बढ़ाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। पार्टी वर्कर्स ने कहा कि उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार’ का नारा लगाया। इस दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।

पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि एक हजार रुपए कर्मिशयल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई है। इससे महंगाई पर असर पड़ेगा। यूपीए सहित अन्य सरकारें देश में आई है, लेकिन तब 20 से 50 रुपए तक सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होती थी। एक हजार रुपए कीमतें कभी नहीं बढ़ाई गई।

बेरी ने कहा कि बीजेपी गैस के दाम बढ़ाकर अडानी और अंबानी को फायदा दे रही है। आज दिहाड़ीदार और छोटे ढाबे वाले लोगों पर बढ़ती कीमतों को लेकर असर दिखाई देगा। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, लेकिन उस दौरान भी सिलेंडर की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

अब क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। कांग्रेस सरकार के समय में भाजपा द्वारा सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब कोई इस पर बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2 कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को नुकसान पहुंचा रही है।

 

The Punjab Plus 5 May 2026 5 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब के अध्यापकों के लिए सख्त चेतावनी, शिक्षा विभाग ने दी आखिरी तारीख
Next Article भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Jalandhar
पंजाब के अध्यापकों के लिए सख्त चेतावनी, शिक्षा विभाग ने दी आखिरी तारीख
Punjab
मकसूदां चौक: नगर निगम का ‘ग्रीन कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट फेल, कूड़े और कंडम वाहनों का लगा अंबार
Jalandhar
पंजाबी युवक कनाडा से डिपोर्ट, फिरौती मांगने के आरोप,पुलिस ने फोटो जारी की
Jalandhar Punjab
जालंधर में अकाली दल बारिस पंजाब ने किया प्रदर्शन: गुरदासपुर MP का फूंका पुतला, अमृतपाल पर NSA का किया था समर्थन
Article Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?