By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: कैबिनेट मंत्री भगत ने तीर्थ यात्रा बस को दिखाई झंडी:श्री आनंदपुर साहिब-माता नैना देवी के दर्शन के लिए जत्था रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > कैबिनेट मंत्री भगत ने तीर्थ यात्रा बस को दिखाई झंडी:श्री आनंदपुर साहिब-माता नैना देवी के दर्शन के लिए जत्था रवाना
Jalandhar

कैबिनेट मंत्री भगत ने तीर्थ यात्रा बस को दिखाई झंडी:श्री आनंदपुर साहिब-माता नैना देवी के दर्शन के लिए जत्था रवाना

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/12 at 1:38 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत आज वार्ड नंबर 51 और 52 से तीर्थयात्रियों की एक विशेष बस को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पार्षद द्वारा रवाना की गई। यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी और श्री कीरतपुर साहिब के दर्शन करेंगे।

यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया। मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। जालंधर में 66 फुटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। यह तीर्थ यात्रा योजना उन लोगों के लिए एक वरदान है जो आर्थिक कारणों से धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते थे। उन्होंने बताया कि सरकार न केवल बसें भेज रही है, बल्कि यात्रियों के लिए रहने, खाने और मेडिकल सुविधा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

 पार्षद डॉ. मनीष ने बताया कि उनके वार्ड से यह बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि योजना बनते ही बस की सीटें फुल हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब आज चौतरफा विकास देख रहा है। चाहे वह 600 यूनिट मुफ्त बिजली हो, बच्चों के लिए मुफ्त किताबें और वर्दी हो, या फिर मोहल्ला क्लिनिक के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं।

The Punjab Plus 12 May 2026 12 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ईडी के खिलाफ AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पहुंचे हाईकोर्ट:अपनी अरेस्ट और रिमांड को दी चुनौती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईडी के खिलाफ AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पहुंचे हाईकोर्ट:अपनी अरेस्ट और रिमांड को दी चुनौती
Punjab
PM मोदी द्वारा की गई अपीलों पर पढ़ें क्या बोले तरुण चुघ, विपक्ष पर भी साधा निशाना
India
जालंधर में युवती से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट: अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार
Crime Jalandhar
पंजाब: नगर निगम व काउंसिल चुनाव का ऐलान आज, राज्य चुनाव अधिकारी ने बुलाई पीसी
Punjab
PSEB Result: पंजाब बोर्ड का बड़ा ऐलान, इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?