अमृतसर (द पंजाब प्लस) शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। मजीठा थाने से जबरन अपने साथी को छुड़ाने को लेकर उन पर केस दर्ज हुआ है। वहीं, आज इस मामले में दोबारा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। उम्मीद है कि इस दौरान सरकार की तरफ से जवाब दाखिल किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मजीठिया का नया विवाद उनके साथी से जुड़ा है, जिसे पुलिस ने जबरदस्ती उठा लिया था। पुलिस का आरोप है कि बिक्रम मजीठिया मजीठा पुलिस थाने पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए। साथ ही रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद अमृतसर पुलिस ने मजीठिया और उनके साथियों पर केस दर्ज किया।
ऐसे में उस केस में बचने के लिए मजीठिया के वकीलों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका 1 जून को दायर की, जिस पर अदालत ने जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। 2 जून को जवाब दाखिल करने के लिए पुलिस ने समय मांगा था।

