By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में स्किल ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरूः ऑनलाइन रहेगा प्रशिक्षण; सफल बच्चों की प्राइवेट कंपनी में प्लेसमेंट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में स्किल ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरूः ऑनलाइन रहेगा प्रशिक्षण; सफल बच्चों की प्राइवेट कंपनी में प्लेसमेंट
Jalandhar

जालंधर में स्किल ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरूः ऑनलाइन रहेगा प्रशिक्षण; सफल बच्चों की प्राइवेट कंपनी में प्लेसमेंट

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/03 at 11:58 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
Oplus_131072
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) ने इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए पहले टेस्ट देना होगा और इसके बाद सिलेक्शन होगी।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा राईना शिक्षा फाउंडेशन के साथ MOU साइन किया गया है। इसके तहत बच्चों को 12 सॉफ्ट स्किल्स और 14 हार्ड स्किल्स सिखाई जाएंगी। ये ट्रेनिंग 21 घंटे की होगी, पूरी तरह फ्री और ऑनलाइन रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन ‘वर्क रेडिनेस एप्टीट्यूड प्रेडिक्टर’ (WRAP) टेस्ट देना होगा। टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को रिसर्च, स्ट्रैटजी, उद्यमिता, मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, बिजनेस ऑपरेशंस, सेल्स, कोडिंग, डिजाइन, फैशन, एकडमिक क्षेत्र और डेटा एनालिटिक्स में ट्रेंड किया जाएगा।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा और सफल उम्मीदवारों को विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी। योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कोर्स और WRAP टेस्ट दोनों पूरी तरह मुफ्त हैं।

टेस्ट देने के इच्छुक उम्मीदवार https://

form.typeform.com/to/FjueMdNc

के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार गूगल फॉर्म https://

rainaeducationfoundation.netlify.app/

से नौकरी की तैयारी संबंधी मूल्यांकन टेस्ट भी इस लिंक पर दे सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कमरा नंबर 320 या ब्लॉक थीमैटिक एक्सपर्ट से मोबाइल नंबर

The Punjab Plus 3 June 2026 3 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में निहंगों ने लगाया ‘खालसा टैक्स’: हिमाचल से आने वाली गाड़ियों से वसूली शुरू
Next Article केवल ढिल्लों ने संभाला पदभार, भाजपा ने शेर-ए-पंजाब की विरासत के सहारे 2027 की बिसात बिछाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होंगे नियम, 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर रोक: CM भगवंत मान
Punjab
रवनीत बिट्‌टू ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी:केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- पंजाब लौटूंगा
Punjab
जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी
Jalandhar
दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
India
जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA: मनी लांड्रिंग केस में पेशी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?