By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर के आदमपुर में मिला ड्रोन: स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर के आदमपुर में मिला ड्रोन: स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
JalandharPunjab

जालंधर के आदमपुर में मिला ड्रोन: स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/03 at 1:28 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित)  आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिला है। गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन उनके ऊपर आकर गिर गया। बच्चे इसे उठाकर हमारे पास लाए और हमने थाना आदमपुर पुलिस को सूचित कर दिया।

ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। उसके बाद मौके पर डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अपील की है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं।

सरपंच सहित गांव के लोगों ने बताया कि एक बार तो वो ड्रोन को देख डर गए थे। इसमें कुछ भी हो सकता था। जिस तरह से ये बच्चों पर आकर गिरा तो उससे अनहोनी भी हो सकती है। लोगों ने पुलिस से मांग की कि ड्रोन की जांच कर पता लगाया जाए कि ये किसका है और कहां से आया है।

सुरक्षा एजेंसियां भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं, ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि उन्हें बीते दिन सूचना मिली थी कि हरिपुर के मैदान में ड्रोन गिरा पड़ा है, जिसके बाद थाना प्रभारी व खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

इस दौरान मौके पर आर्मी के अधिकारी रविंदर भी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्मी का ड्रोन है, जो यहां पर गिर गया। डीएसपी ने बताया कि एलेवन कोर जोनल वर्क शॉप कैंट का ड्रोन है। मेजर सत्यम धवन के साथ उनकी बात हुई तो पता चला कि टेस्टिंग के दौरान आर्मी का ड्रोन मैदान में गिर गया था।

फायरिंग रेंज में आर्मी द्वारा लगातार टेस्टिंग की जाती है। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी एक बार आर्मी का ड्रोन गिर चुका है।

The Punjab Plus 3 June 2026 3 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article केवल ढिल्लों ने संभाला पदभार, भाजपा ने शेर-ए-पंजाब की विरासत के सहारे 2027 की बिसात बिछाई
Next Article जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA: मनी लांड्रिंग केस में पेशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होंगे नियम, 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर रोक: CM भगवंत मान
Punjab
रवनीत बिट्‌टू ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी:केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- पंजाब लौटूंगा
Punjab
जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी
Jalandhar
दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
India
जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA: मनी लांड्रिंग केस में पेशी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?