By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में देर रात गुंडागर्दी! बुटीक के शटर पर तेजधार हथियारों से हमला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में देर रात गुंडागर्दी! बुटीक के शटर पर तेजधार हथियारों से हमला
CrimeJalandhar

जालंधर में देर रात गुंडागर्दी! बुटीक के शटर पर तेजधार हथियारों से हमला

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/11 at 10:54 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) शहर में बुधवार देर रात सिल्वर प्लाजा की बैक साइड पर न्यू गोबिंद नगर में जम कर गुंडागर्दी हुई। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने एक घर और साथ ही उनकी बुटीक के शटर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले दौरान गोलियां चलने की भी बात सामने आई लेकिन शिकायतकर्ता ने ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए। हमला करके भाग रहे तीन आरोपियों में से एक को लोगों ने काबू कर लिया जो आप नेता का भतीजा निखिल  निकला। आप नेता के भतीजे को थाना आठ की पुलिस हवाले कर दिया गया है जिसका देर रात मेडिकल भी करवाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में रविंदर जीत कौर पत्नी नरिंदर सिंह निवासी न्यू गोबिंद नगर ने कहा कि वह घर के साथ ही बुटीक चलाती है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने उनके घर के गेट और बुटीक के शटर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके बेटे को ललकारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि जैसे वह सब लोग बाहर निकले तो हमलावरों ने भागने की कोशिश की जबकि कुछ दूरी पर सड़क पर पड़ी ईंटों से टकरा कर वह गिर गए। भीड़ ने बाइक के सबसे पीछे बैठे निखिल को काबू कर लिया और उसकी चित्तर परेड की। उसके पास से एक तेजधार हथियार भी बरामद किया गया। हालांकि हमले दौरान इलाके में फायरिंग होने की भी अफवाह फैली लेकिन शिकायतकर्ता ने फायरिंग के कोई आरोप नहीं लगाए। उधर पकड़े गए आरोपी को थाना आठ की पुलिस हवाले कर दिया गया है। आरोपी निखिल आप नेता का भतीजा है जिसका देर रात मेडिकल भी करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बाकी के दो हमलावरों की तलाश में जुटी है।

The Punjab Plus 11 June 2026 11 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब वालों के लिए खतरे की घंटी! भाखड़ा डैम का पानी का लेवल बढ़ा, BBMB ने जारी किए निर्देश
Next Article अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला:जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला:जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया
International
पंजाब वालों के लिए खतरे की घंटी! भाखड़ा डैम का पानी का लेवल बढ़ा, BBMB ने जारी किए निर्देश
Jalandhar
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग: दिल्ली में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Jalandhar
जालंधर- वह VIDEO जिसे देख लेडी डॉक्टर ने सुसाइड किया: पति नर्स संग लिपलॉक करता दिखा
Jalandhar
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा; अगले शनिवार को फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान
India
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?