अमृतसर (द पंजाब प्लस) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके कल पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि अभिजीत कल शाम 4 बजे अमृतसर गेट पर आ रहे हैं।
अभिजीत ने सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे कल शाम 4 बजे अमृतसर गेट के सामने मिलें और सब मिलकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे और उसे पूरी उम्मीद है कि अगर सब मिलकर अपनी आवाज उठाएंगे तो NEET और CBSE के बच्चों को इंसाफ जरूर मिलेगा और हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली और पुणे में दो सफल शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसके बाद आज उन्होंने लखनऊ में प्रोटेस्ट किया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
Will be in Amritsar tomorrow for a peaceful protest.
Location: Amritsar Gate; 4 PM #cockroachjantaparty pic.twitter.com/XmkuvcMv25

