By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में फिर चली गोलियां! युवक को गोलियों से भूना, 24 घंटे में दूसरी घटना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में फिर चली गोलियां! युवक को गोलियों से भूना, 24 घंटे में दूसरी घटना
Jalandhar

जालंधर में फिर चली गोलियां! युवक को गोलियों से भूना, 24 घंटे में दूसरी घटना

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/13 at 11:05 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) शहर में एक ही दिन में दो बार गोलियां चलने की घटना से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। ताजा मामला बस्तियात इलाके के दशमेश नगर का है, जहां 22 वर्षीय युवक सौरव पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सौरव अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर काला संघिया रोड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का कल जालंधर पहुंच रहे है। ऐसे में 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

The Punjab Plus 13 June 2026 13 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में आज CM मान और केजरीवाल:साईं दास ग्राउंड में कार्यक्रम, भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुतियां; AAP करेगी शक्ति प्रदर्शन
Next Article जालंधर में आज होगा ‘एक शाम भगवान भोलेनाथ के नाम’ कार्यक्रम, हंसराज रघुवंशी करेंगे भजनों की प्रस्तुति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद: एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी
Crime Punjab
मलेशिया से KZF के 2 आतंकी डिपोर्ट:दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पंजाब में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में थे शामिल
Crime Punjab
जालंधर में CCTV कैमरों का पहरा: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 40 हज़ार ई-चालान, ₹5 करोड़ जुर्माना वसूला
Jalandhar
पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर काम करेगी: ढिल्लों,चुघ
Punjab
मानसून से पहले जालंधर नगर निगम अलर्ट, मेयर वनीत धीर ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?