By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: CM ने जालंधर में धुस्सी बांध सड़क का किया शिलान्यास: लोगों का सफर आसान होगा- सीचेवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > CM ने जालंधर में धुस्सी बांध सड़क का किया शिलान्यास: लोगों का सफर आसान होगा- सीचेवाल
JalandharPunjab

CM ने जालंधर में धुस्सी बांध सड़क का किया शिलान्यास: लोगों का सफर आसान होगा- सीचेवाल

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/19 at 2:08 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर दौरे के दौरान शाहकोट में सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर बनने वाली 35 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का शिलान्यास किया। गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी।

राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के लंबे प्रयासों और मान सरकार की इस पहल से बाढ़ प्रभावित इलाके के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इससे उनकी वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो गई है। बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि इससे लोगों का सफर आसान होगा।

सीएम मान और संत सीचेवाल।

मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को विशेष रूप से जालंधर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। जालंधर में सतलुज नदी के पूरे किनारे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसी कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने शाहकोट पहुंचकर धुस्सी बांध सड़क का शिलान्यास किया।

इस प्रोजेक्ट के तहत सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक एक मजबूत और पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क लगभग 35 किलोमीटर लंबी होगी। इसके बनने से पूरे क्षेत्र और आसपास के लोगों की आवाजाही में बड़ा सुधार होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।

इस शिलान्यास समारोह के दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल विशेष रूप से मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए संत सीचेवाल लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोग उनके इन प्रयासों को बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

The Punjab Plus 19 June 2026 19 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद: एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी
Next Article पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी को उतारा मौत के घाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी को उतारा मौत के घाट
Crime Punjab
अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद: एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी
Crime Punjab
मलेशिया से KZF के 2 आतंकी डिपोर्ट:दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पंजाब में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में थे शामिल
Crime Punjab
जालंधर में CCTV कैमरों का पहरा: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 40 हज़ार ई-चालान, ₹5 करोड़ जुर्माना वसूला
Jalandhar
पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर काम करेगी: ढिल्लों,चुघ
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?