By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंगः 2 युवकों ने चलाई गोलियां, एक को लोगों ने दबोचकर पीटा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंगः 2 युवकों ने चलाई गोलियां, एक को लोगों ने दबोचकर पीटा
Jalandhar

जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंगः 2 युवकों ने चलाई गोलियां, एक को लोगों ने दबोचकर पीटा

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/20 at 6:04 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
Oplus_131072
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के भार्गव कैंप में मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर शाम करीब 4 बजे फायरिंग की गई। यहां बाइक पर आए 2 युवकों ने दुकान के सामने 3 गोलियां चलाईं। इससे दुकान के शीशे टूट गए। इसके बाद युवकों ने यहां से भागने की कोशिश की।

हालांकि, फायरिंग करने वाले एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर लात-घूंसों से पिटाई की गई। उसे चप्पल और जूतों से पीटा गया। गोली चलने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

फिलहाल, फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटनास्थल पर चर्चा है कि मोबाइल शॉप संचालक को फिरौती के लिए कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल विक्रेता से कुछ सप्ताह से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही थी।

दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद दुकानदारों ने घटनास्थल के निकट पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की जा रही है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। भीड़ ने आरोपी को पीट दिया, जिसमें आरोपी को काफी चोटें आई हैं।
भार्गव कैंप के अवतार नगर की 13 नंबर गली में शाम करीब 4 बजे 2 युवक बाइक से आए। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों ने चावला मोबाइल शॉप के पास आकर बाइक की स्पीड कम की और पीछे बैठे युवक ने दुकान की तरफ 3 फायर कर दिए।

गोलियां चावला मोबाइल शॉप के शीशे में लगीं। शाम को दुकान के अंदर ग्राहकों की भीड़ थी और कर्मचारी भी अंदर थे। गोली चलते ही सब बाहर की तरफ भागे। दुकान के अंदर खड़े दो गनमैन भी बाहर आए।

दुकानदार अंकुश ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद हम दुकान से बाहर निकले और युवकों का पीछा करने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान मैंने भी अपनी पिस्टल निकाल ली और लोगों से युवकों को पकड़ने के लिए शोर मचाया।
इसके बाद लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा। उसे लात-घूंसों से पीटा और जूते-चप्पलों से भी पिटाई की। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी से पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

The Punjab Plus 20 June 2026 20 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर के नए CP सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभारः गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी, बोले- नशे को खत्म करना मेरी फर्स्ट प्रायोरिटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर के नए CP सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभारः गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी, बोले- नशे को खत्म करना मेरी फर्स्ट प्रायोरिटी
Jalandhar
पंजाब बिजली विभाग में 2,437 युवाओं को मिलेगी नौकरी: वित्त मंत्री बोले- फील्ड में 6 महीने से काम कर रहे
Punjab
जालंधर ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन: AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ा केस
Jalandhar
जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी
Jalandhar
आज शाम 7 बजे प्रभु श्री राम चौक पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, होगा भव्य स्वागत एवं ऐतिहासिक रोड शो : अशोक सरीन हिक्की
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?