By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में कल से वोटर लिस्ट का SIR: BLO घर-घर पहुंचेंगे,1 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची; 86% मैपिंग पूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब में कल से वोटर लिस्ट का SIR: BLO घर-घर पहुंचेंगे,1 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची; 86% मैपिंग पूरी
Punjab

पंजाब में कल से वोटर लिस्ट का SIR: BLO घर-घर पहुंचेंगे,1 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची; 86% मैपिंग पूरी

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/24 at 3:10 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 25 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत राज्यभर में 24,453 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को पंजाब भवन में मीडिया के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, राज्य के 24,453 BLO अगले एक महीने तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, उनका सत्यापन करेंगे और उन्हें वापस एकत्र करेंगे। इस दौरान पंजाब के 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं का डेटा अपडेट किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

अभियान पूरा होने के बाद 3 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां 2 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे। इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और 1 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

बैठक के दौरान बताया गया कि पंजाब में अब तक 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, उनकी सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

The Punjab Plus 24 June 2026 24 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article होशियारपुर में विजय सांपला के घर पहुंची SIT: लिखित जवाब दिया, 28 जून को पेश होने का नोटिस
Next Article संत निरंजन दास पद्मश्री सम्मान लेकर जालंधर पहुंचे: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने किया स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी:जालंधर में केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यक्रम में अचानक बेहोश हुए
Jalandhar
संत निरंजन दास पद्मश्री सम्मान लेकर जालंधर पहुंचे: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने किया स्वागत
Jalandhar
होशियारपुर में विजय सांपला के घर पहुंची SIT: लिखित जवाब दिया, 28 जून को पेश होने का नोटिस
Punjab
जालंधर में डॉक्टर की पत्नी से लूट की वारदात, राहगीर की मुस्तैदी से एक काबू
Jalandhar
किसानों ने किया बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?