By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में SIR कंप्लेंट के लिए हेल्पलाइन जारी:टोल फ्री नंबर 1950 पर कर सकते हैं कॉल; सभी विस क्षेत्रों के लिए अलग सेल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में SIR कंप्लेंट के लिए हेल्पलाइन जारी:टोल फ्री नंबर 1950 पर कर सकते हैं कॉल; सभी विस क्षेत्रों के लिए अलग सेल
Jalandhar

जालंधर में SIR कंप्लेंट के लिए हेल्पलाइन जारी:टोल फ्री नंबर 1950 पर कर सकते हैं कॉल; सभी विस क्षेत्रों के लिए अलग सेल

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/29 at 12:46 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

 जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIR को पारदर्शी बनाने और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए लोग सुबह 8 से रात 8 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में शिकायत निवारण सेल भी स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत सीचेवाला को भी SIR का फॉर्म दिया गया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि इन शिकायत सेल और हेल्पलाइन का उद्देश्य मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि SIR-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं, जो 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। जिन मतदाताओं के फॉर्म पूरे हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

डीसी वालिया ने बताया कि यदि किसी को SIR प्रक्रिया के दौरान कोई शिकायत हो तो वह जिला स्तर पर बनाए गए शिकायत निवारण सेल की ई-मेल आईडी sircomplaint194@gmail.com पर भी शिकायत दर्ज करवा सकता है। डीसी वालिया ने बताया कि वोटर्स की शिकायतों के निपटारे के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी शिकायत निवारण सेल गठित किए गए हैं।

अपनी विधानसभा की इस मेल पर भेज सकते हैं शिकायत

विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर की ई-मेल agr30phillaur@gmail.com, नकोदर के लिए grievancesirnkd@gmail.com, शाहकोट के लिए ero038shahkot@gmail.com, करतारपुर के लिए agr033ktr@gmail.com, जालंधर पश्चिमी की Jalandharwest034@gmail.com,जालंधर सेंट्रल के लिए grievancecell035jalcentral@gmail.com, जालंधर नॉर्थ drcsjalandhar1@gmail.com, जालंधर कैंट के लिए JALANDHARCANTT@gmail.com, आदमपुर के लिए grcadampur@gmail.com पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

डीसी ने बताया कि इन सेलों में शिकायतों के निपटारे के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि SIR-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

The Punjab Plus 29 June 2026 29 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधरः भोगपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत: दो कारों की टक्कर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधरः भोगपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत: दो कारों की टक्कर
Jalandhar
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 2 बच्चों का पिता: करंट लगने से मौत
Jalandhar
आदमपुर के AAP हलका इंचार्ज भट्टी ‌BJP में शामिल: लड़े चुके हैं विधानसभा चुनाव
Jalandhar
अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक: अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री
Punjab
हिंदू साम्राज्य दिवस: हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?