लुधियाना (द पंजाब प्लस) पंजाब में लगातार बढ़ रही बिजली की डिमांड से इंडस्ट्री को पावर सप्लाई नहीं मिल रही। इंडस्ट्री ठीक से काम नहीं कर पा रही है। मंगलवार को लुधियाना के इडस्ट्रिलिस्ट चीफ इंजीनियर दफ्तर पहुंचे और उनसे पावर सप्लाई पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस को इंडस्ट्रिलिस्ट ने कहा कि जब भी राज्य में बिजली संकट होता है तो इसका खामियाजा सबसे पहले इंडस्ट्री को झेलना पड़ता है। पावरकॉम ने कैटागिरी-2 और कैटागिरी-3 को रात में पावर सप्लाई नहीं मिल रही, इस वजह से शहर की 80 फीसदी इंडस्ट्री रात को बंद है।
इंडस्ट्रिलिस्ट ने कहा कि रात को पावरकॉम ने शेड्यूल कट लगा दिए और दिन में अनशेड्यूल कट लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद होने के कगार पर है। उनका कहना है कि अगर पावरकॉम के पास बिजली नहीं है तो मॉल-रेस्टोरेंट बंद करवाए। सिर्फ इंडस्ट्री ही बंद क्यों करवाई जा रही है।
बैठक में तीखी बहस के बाद चीफ इंजीनियर ने उद्यमियों को कहा कि सिर्फ दो दिन का टाइम दें, उसके बाद ऐसी स्थिति नहीं आएगी। चीफ इंजीनियर का कहना है कि पैडी सीजन के कारण बिजली की डिमांड बढ़ी है, जिसकी वजह से सप्लाई में दिक्कत आ रही है।

