जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में रक्षाबंधन को लेकर 6 पोस्ट ऑफिस छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। विभाग डाक विभाग ने 15 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 के आने वाले हर रविवार और छुट्टियों के दिन राखी मेल बुकिंग और आधार सेवाओं के लिए चुनेिदा पोस्ट ऑफिस खोलने का निर्णय लिया है।
जालंधर डिवीजन के पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि राखी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए, डाक विभाग ने सभी रविवारों और सरकारी छुट्टियों पर चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के बुकिंग काउंटर खुले रखने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि रविवार और छुट्टियों के दिन ये पोस्ट ऑफिस सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। खुले रहने वाले पोस्ट ऑफिस में जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस, जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस, नवांशहर मेन डाकघर,भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस, ग्रेन मार्किट पोस्ट ऑफिस, बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस, फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस और बंगा सब पोस्ट ऑफिस शामिल हैं।

