द पंजाब प्लस/ मोनसून देश के लगभग सभी राज्यों में पहुंच चुका है। गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से बाकी हैं, हालांकि उससे पहले इन दोनों राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं। जिसमें से 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया।
उधर महाराष्ट्र के नालासोपारा में रेलवे स्टेशन के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। पैसेंजर्स को पानी में घुसकर स्टेशन पहुंचना पड़ रहा है। पालघर में बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया।
मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। उज्जैन में पुलिया पार करने की कोशिश में युवक मोटरसाइकिल समेत बह गया।
यूपी के 20 जिलों में बारिश हुई। मथुरा में भारी बारिश से रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भर गया। कानपुर में GSVM मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। कारें-बाइक आधी डूब गईं। झांसी में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई।
मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है…
देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…




