By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में एक्टिवा के लिए खरीदा ₹8.52 का VIP नंबर: ई-ऑक्शन में 25 लाख के बिके 9 नंबर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में एक्टिवा के लिए खरीदा ₹8.52 का VIP नंबर: ई-ऑक्शन में 25 लाख के बिके 9 नंबर
JalandharPunjab

जालंधर में एक्टिवा के लिए खरीदा ₹8.52 का VIP नंबर: ई-ऑक्शन में 25 लाख के बिके 9 नंबर

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/07 at 9:54 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में फैंसी नंबरों का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। रीजनल परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से आयोजित ऑनलाइन ई-ऑक्शन में इस बार PB 08 GA सीरीज के 0001 नंबर के लिए सबसे अधिक 8 लाख 52 हजार 500 रुपए की बोली लगी। यह नंबर किसी लग्जरी कार नहीं, बल्कि एक्टिवा के लिए खरीदा गया है।

अभी एक्टिवा का ऑन रोड प्राइस करीब 1.10 लाख रुपए है। यानी बोली लगी रकम से करीब 8 एक्टिवा खरीदी जा सकती थीं। वहीं, ई-ऑक्शन में 0007 नंबर 3 लाख 11 हजार रुपए, 0005 नंबर 2 लाख 83 हजार रुपए, 0008 नंबर 2.50 लाख रुपए, जबकि 0002, 0003, 0006 और 0009 नंबर 2-2 लाख रुपए में बिके।

पिछले महीनों से लगातार 000 सीरीज के नंबर लाखों रुपए में बिक रहे हैं। हालांकि ऑक्शन में 8 लाख रुपए से ज्यादा कीमत में भी नंबर बिके हैं, लेकिन पिछले महीनों के मुकाबले यह ऑक्शन सबसे बेहतर रहा। इससे पहले PB 08 FZ सीरीज का 0001 नंबर 8 लाख 61 हजार रुपए में नीलाम हुआ था।

मौजूदा सीरीज का 0001 नंबर उससे महज 8,500 रुपए कम कीमत पर बिका। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक वाहन मालिक पोर्टल पर बोली लगाते हैं। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को संबंधित नंबर आवंटित किया जाता है।

हर सप्ताह शनिवार, रविवार और सोमवार तक फैंसी नंबरों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है। मंगलवार और बुधवार को आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बोली लगाते हैं। हर क्लिक के साथ बोली 500 रुपए बढ़ती है। 0001 से 0010 तक के नंबरों का रिजर्व प्राइस 5 लाख रुपए है।

इनमें भाग लेने के लिए 1 लाख रुपए सिक्योरिटी अमाउंट और 2,000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होता है। 0011 से 0099 तक के नंबरों का रिजर्व प्राइस 1 लाख रुपए है। नीलामी पूरी होने के बाद सफल बोलीदाता को निर्धारित समय सीमा के भीतर पैसे जमा कराने होते हैं।

The Punjab Plus 7 July 2026 7 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका, सिख ने कहा- एंट्री फ्री, पहले पूरे कपड़े पहनो
Next Article PM मोदी के लिए लगेगा ₹2 करोड़ का टेंट: चंडीगढ़ में 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PM मोदी के लिए लगेगा ₹2 करोड़ का टेंट: चंडीगढ़ में 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरा
Punjab
गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका, सिख ने कहा- एंट्री फ्री, पहले पूरे कपड़े पहनो
Punjab
दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई:फिल्म में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार हत्याओं का दावा
Punjab
जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता: पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Jalandhar
जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े: 2 दिन का मिला रिमांड
Crime Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?