By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में बंबीहा गैंग के शूटर का एनकाउंटर:अस्पताल में 3 सेकेंड में चलाई थी 4 गोलियां
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में बंबीहा गैंग के शूटर का एनकाउंटर:अस्पताल में 3 सेकेंड में चलाई थी 4 गोलियां
CrimeJalandhar

जालंधर में बंबीहा गैंग के शूटर का एनकाउंटर:अस्पताल में 3 सेकेंड में चलाई थी 4 गोलियां

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/09 at 11:56 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

 जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाले बंबीहा गैंग के शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था और मोहाली-मोगा में मोस्ट वांटेड था।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल इन्फॉर्मेशन थी, उसके तहत CIA स्टाफ ने नाका लगाया था। जब पुलिस टीम ने रुकने के इशारा किया तो वह बाइक भगाकर इस तरफ आ गया। आगे आकर इसकी बाइक स्लिप हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जालंधर में एनकाउंटर के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची हैं। पूरा एरिया सील किया गया है।

इसके बाद पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की तो उसको गोली लग गई। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाकर उसे तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। इसकी शिनाख्त जोध सिंह जोधा के तौर पर हुई, जो शाहकोट एरिया का रहने वाला है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि करीब 2–3 महीने पहले जालंधर में वरदान अस्पताल के बाहर गेट पर फायरिंग हुई थी, इसी ने वह गोलियां चलाई थीं। आज जो हेलमेट और हथियार इससे बरामद हुआ, यही इसने उस दिन वारदात में भी इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है।

 पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि जोधा मोगा और मोहाली पुलिस का भी वांटेड है। पंजाब में दूसरे जगहों पर भी इसने क्राइम किए हैं। विदेश बैठे लक्की पटियाल के कहने पर इसने फायरिंग की थी। इसके और भी साथियों का पता चला है। अब इसका इलाज करवाकर प्रॉपर इंटेरोगेशन करेंगे।

 पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मनी ट्रेल के बारे में भी उसने एक–दो नाम बताए हैं कि पैसे कहां जाते हैं और उन्हें कौन संभालता है। इसने पीछे कनाडा के एक व्यक्ति है। उसका वरदान अस्पताल के साथ कोई इश्यू है। उसी ने पैसे देकर ये फायरिंग की वारदात कराई है। हम उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

 पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कनाडा वाला व्यक्ति कौन है, अस्पताल का क्लाइंट है या कुछ और, इसके बारे में जांच की जा रही है। वरदान अस्पताल को फिरौती की कॉल तो लाखों रुपए की आई थी लेकिन इसे कितने मिलने थे, इसकी जांच की जा रही है।

 पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये पक्का क्रिमिनल है। पहले भी इसने कई क्राइम किए हैं। ये आरोपी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम का हिस्सा रहा है। विदेश बैठा लक्की पटियाल ही इसे हैंडिल करता था। उसके कहने पर ये वारदातें करता था।

The Punjab Plus 9 July 2026 9 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Jalandhar: दो भाइयों पर फायरिंग, युवक-युवती पुलिस की गिरफ्त में
Next Article पंजाब- SIR में नाम कटा तो 9 स्कीमों से बाहर:महिलाओं को ₹1 हजार नहीं मिलेंगे; ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज भी नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब- SIR में नाम कटा तो 9 स्कीमों से बाहर:महिलाओं को ₹1 हजार नहीं मिलेंगे; ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज भी नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस
Punjab
Jalandhar: दो भाइयों पर फायरिंग, युवक-युवती पुलिस की गिरफ्त में
Crime Jalandhar
गैंगस्टर लॉरेंस को अमेरिका ले जाएगी FBI: पहली बार दावा- इन्होंने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई
India Punjab
जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर रेड: भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद, 3 हिरासत में
Crime Jalandhar
जालंधर में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:सारा सामान जला, अंदर सो रहे मजदूर की जान बची; एक घंटे बाद पाया काबू
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?