रोपड़ (द पंजाब प्लस) बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है। इसकी जानकारी खुद मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भगवान की असीम कृपा से मेरे हलके श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ से बने हालात अब काफी अच्छे हैं। 15 अगस्त को जब मुझे हलके के गांवों में जलभराव की जानकारी मिली तो मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और दिन-रात लोगों की सेवा में जुट गया।
ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਦੀ ਅਪਾਰ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਲ ਮੇਰੇ ਹਲਕਾ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਰਕੇ ਪਾਣੀ ਭਰਨ ਕਾਰਨ ਪੈਦਾ ਹੋਏ ਹਾਲਾਤ ਹੁਣ ਕਾਫੀ ਠੀਕ ਹਨ।
15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰਨ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਹੋਰ ਸਾਰੇ ਰੁਝੇਵੇਂ ਰੱਦ ਕਰਕੇ ਦਿਨ-ਰਾਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਜੁਟ ਗਿਆ।
ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਵੱਲੋਂ… https://t.co/euhLG7V0qo
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) August 19, 2023
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी द्वारा बख्शी सेवा के दौरान तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान ही मैं अपने लोगों की सेवा में जुट गया। ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद, प्रार्थना और आप सभी की दुआओं की बदौलत अब मैं पूरी तरह ठीक हूं। जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है। सभी मेडिकल टैस्ट भी अब सामान्य आए हैं। आप सभी का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे सदैव शक्ति और साहस दिया है।