लुधियाना (द पंजाब प्लस) मां के घर से निकालने के बाद मानसिक तौर पर परेशान युवक ने अपनी गर्दन काट ली। जानकारी के अनुसार युवक नशे में धुत्त था। युवक को घायल हालत में पी.सी.आर. टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नशे की हालत में मनजीत ने कांच के टुकड़े से अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस को घटना संबंधी जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मनजीत मानसिक तौर पर परेशान रहता है। उसकी माता जमालपुर में रहती है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने उसे लेकर जाने के लिए 108 टोल फ्री एंबुलेंस को फोन किया लेकिन जब एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो वे मनजीत को ऑटो में ही अस्पताल ले गए। इलाके के लोगों ने बताया कि वह पहले भी खुद को कई बार कांच के टुकड़े से चोट पहुंचा चुका है।